Saturday, February 13, 2021

श्री नवग्रह आरती


आरती श्री नवग्रहों की कीजै,
कष्ट,रोग,हर लीजै ।


सूर्य तेज़ व्यापे जीवन भर
जाकी कृपा कबहु नहिं छीजै।


॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥


रुप चंद्र शीतलता लायें
शांति स्नेह सरस रसु भीजै।


॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥


मंगल हरे अमंगल सारा
सौम्य सुधा रस अमृत पीजै ।


॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥


बुद्ध सदा वैभव यश लीये.
सुख सम्पति लक्ष्मी पसीजै।


॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥


विद्या बुद्धि ज्ञान गुरु से ले लो
प्रगति सदा मानव पै रीझे।


॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥


शुक्र तर्क विज्ञान बढावै
देश धर्म सेवा यश लीजे ।


॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥


न्यायधीश शनि अति ज्यारे
जप तप श्रद्धा शनि को दीजै ।


॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥


राहु मन का भरम हरावे
साथ न कबहु कुकर्म न दीजै ।


॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥


स्वास्थ्य उत्तम केतु राखै
पराधीनता मनहित खीजै ।


॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥


॥ इति श्री नवग्रह आरती ॥

No comments:

Post a Comment