Showing posts with label माता जगदम्बा देवी. Show all posts
Showing posts with label माता जगदम्बा देवी. Show all posts

Monday, March 15, 2021

 जगदम्बा जी की आरती


आरती कीजै शैल - सुता की ।। टेक ।।
जगदम्बा की आरती कीजै ,

सनेह-सुधा, सुख सुन्दर लीजै ।
जीने नाम लेत दृर्ग भीजे,

ऐसी वह माता वसुधा की  ।। आरती ॰ ।।
पाप विनाशनी, कलि -मल-हरिणी,
दयामयी भवसागर तारिणी ।

शस्त्र धारिणी शैल- विहारिणी,
बुद्धि- राशि गणपति माता की  ।। आरती ॰ ।।

सिंहवाहिनी मातु भवानी,
गौरव- गान करें जग -प्राणी ।

शिव के हृदयासन की रानी,
करें आरती मिल -जुल ताकि  ।। आरती ॰ ।।