Showing posts with label माता पार्वती देवी. Show all posts
Showing posts with label माता पार्वती देवी. Show all posts

Saturday, April 10, 2021

 माँ पार्वती की आरती 


जय पार्वती माता
जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी
शुभफल की दाता ।
॥ जय पार्वती माता ॥

अरिकुल पद्दं विनासनी
जय सेवक त्राता,
जगजीवन जगदंबा
हरिहर गुणगाता ।
॥ जय पार्वती माता ॥

सिंह को वाहन साजे
कुण्डल है साथा,
देब बंधु जस गावत
नृत्य करत ता था ।
॥ जय पार्वती माता ॥

सतयुग रूपशील अति सुन्दर
नाम सती कहलाता,
हेमांचल घर जन्मी
सखियन संग राता ।
॥ जय पार्वती माता ॥

शुम्भ निशुम्भ विदारे
हेमाचल स्थाता,
सहस्त्र भुज तनु धारिके
चक्र लियो हाथा ।
॥ जय पार्वती माता ॥

सृष्टिरूप तुही है जननी
शिवसंग रंगराता,
नन्दी भृंगी बीन लही है
हाथन मदमाता ।
॥ जय पार्वती माता ॥

देवन अरज करत
तव चित को लाता,
गावत दे दे ताली
मन में रंग राता ।
॥ जय पार्वती माता ॥

श्री कमल आरती मैया की
जो कोई गाता ,
सदा सुखी नित रहता
सुख सम्पति पाता ।
॥ जय पार्वती माता ॥
॥ इति श्री पार्वती आरती ॥